ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh रायबरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब शारदा नहर में तीन अज्ञात शव बहते हुए मिले।

रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव
घटना बछरावां थाना क्षेत्र के मलपुर गांव के पास की है, जहां राहगीरों ने नहर में शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों में एक करीब 35 वर्षीय महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र लगभग 45 और 55 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आलोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस शवों की पहचान कराने में जुटी है।




Subscribe to my channel