Jharkhand जनसुनवाई में गूंजे जनता के मुद्दे, प्रशासन ने समाधान का दिया भरोसा
जनता दरबार में पहुंचीं रोजगार, मुआवजा और आवास से जुड़ी शिकायतें 👉प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं 👉उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों का हुआ निष्पादन

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार 15 मई 2026 को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी नियाज अहमद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार में नौकरी के नाम पर ठगी, BCCL में पुनर्वास एवं मुआवजा, पेयजल समस्या, तालाब किनारे धार्मिक कार्य के लिए घाट निर्माण, बेघरों के लिए आवास व्यवस्था, किडनी फेल होने के कारण ऋण भुगतान में असमर्थता, रैयती तालाब चौड़ीकरण से घरों को नुकसान, आम रास्ता एवं नाली का पानी रोकने, खाता संख्या सुधार, होमगार्ड बहाली, पारिश्रमिक भुगतान में कटौती, आपसी विवाद, शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य संबंधी कई आवेदन प्राप्त हुए।
प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रहा है तथा नियमानुसार हर शिकायत के निष्पादन का प्रयास किया जाएगा।




Subscribe to my channel