Madhya Pradesh देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे ने खोली एमवाय की बर्न यूनिट की पोल…,
90% झुलसे मरीज इंदौर रेफर, बंद मिला एसी जबकि बर्न हुए मरीजों के लिए वार्ड में एसी अत्यंत आवश्यक है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है मरीजों को बिना प्राथमिक उपचार इंदौर रेफर करने के आरोप

रिपोर्टर नीलू मिश्रा इंदौर
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में झुलसे मरीजों के इलाज में लापरवाही सामने आई। एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट का एसी खराब मिला, दूसरी तरफ फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजाम ही नहीं थे।
टोंककलां में संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में घायलों को उपचार के लिए इंदौर लाया गया है। एमवाय अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, यह 90 प्रतिशत तक जल गए है। चार घायल चोइथराम अस्पताल में भर्ती है, यह 10 से 15 प्रतिशत तक जले हैं। इस भीषण हादसे के बाद भी इलाज में भी प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। देवास से जिन मरीजों को उपचार के लिए इंदौर भेजा गया, उन्हें वहां प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया। मरीजों को सीधे एंबुलेंस से इंदौर रवाना कर दिया।
इंदौर इलाज के लिए आए मरीज रास्तेभर दर्द से तड़पते रहे, क्योंकि इन्हें देवास में भी इंट्राकेट तक लगाकर नहीं भेजा गया और एंबुलेंस में भी ध्यान नहीं दिया गया।




Subscribe to my channel