Uttar Pradesh रामपुर की दो बड़ी शख्सियतों के निधन पर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जताया गहरा दुख

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने शहर की दो जानी-मानी हस्तियों, ‘कोहिनूर पुस्तक सदन’ के संचालक दिल्लन खान भारत और रईस भाई सिल्वर आर्ट के मालिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने इन दोनों के इंतकाल को रामपुर के सामाजिक और व्यापारिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
दिल्लन खान भारत को खिराज-ए-अकीदत अर्पित करते हुए सांसद ने कहा कि वह इल्म, इंसानियत और देशप्रेम की एक जीती-जागती मिसाल थे। शाहबाद गेट स्थित उनकी दुकान ‘कोहिनूर पुस्तक सदन’ ने दशकों तक विद्यार्थियों और ज्ञान के चाहने वालों की सेवा की। वह केवल एक कारोबारी नहीं, बल्कि एक नेक इंसान थे जो हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते थे।
साथ ही, सांसद ने रईस. सिल्वर आर्ट’ के मालिक के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कला के माध्यम से रामपुर की एक विशेष पहचान बनाई थी।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दोनों मरहूम रूह की मगफिरत के लिए दुआ की और उनके परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि मरहूम दिल्लन खान भारत साहब को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और दोनों परिवारों को यह सदमा बर्दाश्त करने की हिम्मत और सब्र-ए-जमील अता करे ये जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी




Subscribe to my channel