IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेश

*श्री साईं बाबा की भव्य पालकी पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई*

भरथना

कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढ़ी (छोला मंदिर) प्रांगण में स्थापित श्री साईंधाम के 21वें साईं वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को श्री साईं बाबा की भव्य पालकी पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई।

श्री सांई बाबा की धूमधाम से सांई पालकी निकल गई

पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सुबह आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पालकी का विधिवत शुभारंभ किया गया। मंगल स्नान एवं हवन-पूजन के उपरांत बाबा की पालकी को भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर प्रांगण में भ्रमण के लिए निकाला गया।

जैसे ही पालकी यात्रा शुरू हुई, ‘साईं तेरी जय-जयकार’ के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय संगीत पर युवा श्रद्धालु झूमते नजर आए, जबकि श्रद्धालुओं ने रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों की वर्षा कर बाबा का स्वागत किया।

सैकड़ों महिला-पुरुष साईं भक्तों ने श्रद्धापूर्वक बाबा की पालकी को कंधा दिया और पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समस्त जगत के कल्याण की कामना की। पालकी यात्रा ने श्री बालरूप हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, श्री रामदरबार, राधाकृष्ण मंदिर, मां कैला देवी, दुर्गा देवी और श्री खाटूश्याम मंदिर सहित पूरे मंदिर प्रांगण का भ्रमण किया और अंत में पुनः साईंधाम पहुंचकर संपन्न हुई।
शाम को छोला मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान समिति अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता (रूपे), प्रबंधक राजू चौहान, राजेश चौहान, साईंमित्र मंडल कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिनव दुबे (छोटू), संजीव श्रीवास्तव, विकास दीक्षित (दीपू), डॉ. अभिषेक दुबे, अमित यादव रौली, श्याम वर्मा, दीपू अवस्थी, रामजी, दीपू चौहान, भरत, राजू गुप्ता, अनिल पोरवाल,डॉ. सतेंद्र यादव, सहित सैकड़ों समिति पदाधिकारी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
पूरा वातावरण साईं भक्ति से सराबोर रहा और आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button