IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेश

*लायंस क्लब भरथना राधे-राधे ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर,200 मरीजो ने कराई जांच*

  भरथना

जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में स्वर्गीय पं. गोपीराम दीक्षित की स्मृति में लायंस क्लब भरथना राधे-राधे द्वारा शनिवार को चतुर्थ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, कानपुर के सहयोग से पं. गोपीराम दीक्षित के राइस मिल, मंदिर दान सहाय में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित किया गया।
  निशुल्क आंखों का ऑपरेशन

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. के.सी. अग्निहोत्री द्वारा लगभग दो सैकड़ा से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 100 से अधिक मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

   प्रतीक चिन्ह देते हुए

आयोजकों ने बताया कि चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। ऑपरेशन से पूर्व मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक जांचें की जाएंगी तथा ऑपरेशन के बाद उचित देखरेख के साथ उन्हें छुट्टी दी जाएगी।

 सभी आए हुए पदाधिकारीशिविर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, प्रशांत राव चौबे,पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल,मंडल अध्यक्ष भरथना बंटू चौहान,सीपू चौधरी, आकांक्षा गुप्ता (प्रांतीय परिषद सदस्य), पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, आर.एन. दुबे एवं करुणा शंकर दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के द्वितीय मंडलाध्यक्ष आर.एन. वर्मा,अतुल भार्गव, गौरव पोरवाल, अध्यक्ष सुरेश शारदा, सचिव निशांत पोरवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद शारदा सहित लॉयन सुबोध दीक्षित, भानु वर्मा, सुशांत उपाध्याय, संजय पोरवाल, सुनील चौधरी, कुलदीप त्रिपाठी, अनिल पोरवाल, अतुल कोशल, गुरु चरण खालसा समेत अन्य लॉयन बंधु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button