IC News and Media House Private Limited


ChhattisgarhLIVE TVछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

ग्राम पंचायत उड़ांगी में रोजगार सहायक पर लगे 31.50 लाख रूपये गबन करने की आरोप पूरी तरह गलत।

कलेक्टर की जनदर्शन शिविर में 2 सितंबर को ग्राम पंचायत उड़ांगी के रोजगार सहायक पर 31 लाख से ऊपर गमन करने का आरोप लगाया गया था। जिसके लिखाफ 9 सितंबर को कलेक्टर की साप्ताहिक जनदर्शन में लगभग 50 ग्रामीणों, हितग्राहियों ने पत्र लिख कर इस शिकायत को गलत और फर्जी शिकायत बताते हुए आवेदन किए।

ग्राम पंचायत उड़ांगी जिला बिलासपुर तहसील मस्तूरी के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत
करते हुए लगभग 31 लाख से ऊपर का गमन करने का आरोप लगा हुआ था। इसके खिलाफ ग्राम पंचायत उड़ांगी के लगभग 50  हितग्राही और आम जनता 9 सितंबर को कलेक्टर के साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर में आकर के सामूहिक लेटर द्वारा उस शिकायत के खिलाफ आवेदन दिए 
जिसमें ग्राम पंचायत से आए हुए हितग्राहियों ने बताया कि समस्त हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के मजदूरी का भुगतान हो चुका है कुछ हितग्राहियों द्वारा भ्रमवश बिना जानकारी के अपने आवास की मजदूरी भुगतान नहीं पाने की शिकायत किया गया था जो की निराधार है पूर्व में मनरेगा में 17 लाख के गबन से बर्खास्त रोजगार सहायक श्री अशोक मरावी जो कि वर्तमान में उपसरपंच पति है एवं कुछ पंच पूर्व रंजिश के कारण उनके द्वारा ग्राम पंचायत में भ्रामक जानकारी देकर एवं ग्राम वालों को उकसा कर फर्जी शिकायत वर्तमान रोजगार सहायक श्री अनिल कुमार अहीर के विरुद्ध किया गया है जो की निराधार एवं असत्य है कुछ ग्राम वासी जो भाजपा के राजनीतिक दल के विरोधी हैं वह जानबूझकर प्रशासन के कार्यों को बदनाम करने हेतु इस प्रकार की शिकायत कर रहे हैं जो हमारे ग्राम पंचायत की छवि को धूमिल कर रहा है उपयुक्त शिकायत में 159 आवश्यक हितग्राही के 31.50 लाख रुपए की गबन करने की शिकायत की गई है जो की निराधार एवं असत्य है इस प्रकरण के कारण आज हम ग्रामवासी अपने कथन हेतु उपस्थित हुए हैं अतः महोदय से निवेदन है की उपयुक्त शिकायत को निरस्त करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता के ऊपर कारवाई करने की मांग किए।

अब इस शिकायत में कोई राजनीतिक खेल खेला जा रहा है, या पुरानी रंजिश के कारण किसी की छबि धूमिल किया जा रहा है या कोई भाजपा केंद्र सरकार की योजना को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है ये तो टीम बना कर जब जांच प्रक्रिया शुरू होगा तो ही पूरी सच्चाई सामने आएगा, इस शिकायत में दोनों पक्षों के तरफ से एक दूसरे पक्ष पर  शिकायत किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button