धर्मब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News आज दिनांक 29,03,2023 को इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय सिंह चौटाला परिवर्तन रैली में पदयात्रा करते हुए दोपहर 1:00 बजे गांव अटाली में जीण माता मंदिर में पहुंचे ।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

उनके साथ में सैकड़ों की संख्या में उनके कार्यकर्ता, सहयोगी महिलाएं और कुछ गणमान्य व्यक्ति थे। गांव अटाली में उनके ठहराव की व्यवस्था अनिल जांगड़ा ने की। बाबा खेता नाथ मंदिर में उनके भोजन व ठहराव की व्यवस्था की गई थी ।इस उपलक्ष में महाशय सुरेंद्र सिंह एंड पार्टी अटाली ने अपने संगीत कला के माध्यम से भजनों में रागनियों द्वारा दूरदराज के गांवों से आए हुए मेहमानों का मनोरंजन करवाया ।जिसमें मा० सुरेंद्र सिंह यादव,महेश चौधरी, राजू रंगीला व नीतू चौधरी ने अपनी मधुर वाणी से प्रस्तुतियां दी। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, बाबा श्याम जी के भजन, प्राचीन भारतीय संस्कृति व सदाचार की प्रमाणित बातों ने आए हुए अतिथियों का खूब मन मोहा।अभय सिंह चौटाला के आगमन पर गांव के कुछ लोगों, सरपंच जीतपाल, दुलोठ जाट,कलवाड़ी गांव से आए अधिकतर लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस उपलक्ष पर कुछ लोगों ने अभय सिंह चौटाला को पगड़ी वह सोल भी भेंट किए। लगभग 1 घंटे के मिलन कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से मौजूदा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा विद्यालय, डिस्पेंसरी, सामुदायिक भवन और सरकार की तरफ से सरपंचों को दी जाने वाली ग्रांट के बारे में भी बात की। मौके पर सभा में उपस्थित सरपंच जीतपाल से पूछा गया कि क्या अभी सरकार ने कोई पैसा ग्राम पंचायत में दिया है। सरपंच का जवाब था -नहीं। अभी तक कोई ग्रांट नहीं आई है ।
ओम प्रकाश चौटाला व ताऊ देवीलाल की चर्चा करते हुए चौटाला ने कहा की मौजूदा सरकार ने लूट मचा रही है। चारों तरफ जनता में भय व्याप्त है ।हर रोज किसी न किसी कार्ड के माध्यम से चाहे वह आधार कार्ड हो चाहे वह पैन कार्ड हो चाहे वह फैमिली कार्ड हो लोगों को परेशान किया है ।फैमिली कार्ड की चर्चा करते हुए चौटाला ने कहा कि सबसे ज्यादा बिघन की जड़ फैमिली आईडी है। जिससे लोगों की पेंशन कट रही है वह लोगों के पीले राशन कार्ड कट रहे हैं यदि आप परिवर्तन लाना चाहते हैं तो यदि इनेलो सरकार आई या आपकी अपनी सरकार आई तो इन सब कार्ड को फाड़ कर फेंक देंगे। पुराना राशन कार्ड सिस्टम लागू करेंगे। वर्धा पेंशन ₹75 करने के बारे में कहा गया।

अभय चौटाला ने कहा कि यदि आप वास्तव में परिवर्तन चाहते हैं तो सुबह उठकर जैसे ही हम एक दूसरे को राम-राम करते हैं। राम-राम बोलते हैं। तो उसकी जगह बोलो परिवर्तन लाना है। परिवर्तन लाना है। इससे परिवर्तन शब्द सब बच्चों के दिमाग में चला जाएगा और परिवर्तन हो जाएगा। दोपहर 2:00 ठहराव की व्यवस्था व भोजन की व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त करते हुए चौटाला बाबा खेता नाथ के मंदिर में पधार गए और वहां विश्राम किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button