ब्रेकिंग न्यूज़

चिरकुंडा से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए मोबाइल और सिम

चिरकुंडा

धनबाद पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिरकुंडा थाना क्षेत्र के दास पाड़ा से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक घर में बैठकर ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी की गई।

पुलिस ने मौके से 8 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट और 8 सिम कार्ड जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाता धारकों से संपर्क करते थे और केवाईसी अपडेट के नाम पर ओटीपी लेकर ठगी को अंजाम देते थे। कभी लिंक भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए लोगों से पैसे ऐंठते थे।

जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ साइबर पोर्टल पर 6 शिकायतें दर्ज हैं और अब तक वे करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन चिरकुंडा के निवासी जबकि एक युवक पश्चिम बंगाल का है।

धनबाद पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। बावजूद इसके साइबर ठगी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button