Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
गुरुवार को लगभग 10,000 ईकेवाईसी की गई

रिपोर्टर दोलतराम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश
3000 से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए
रतलाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में शासकीय अमला जी जान से कार्य में जुटा है। प्रत्येक सीएससी सेंटर को सक्रिय किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने सीएससी सेंटर्स के निरीक्षण भी गुरुवार को किए।
गुरुवार को जिले में ईकेवाईसी पर सर्वाधिक जोर दिया गया। इस दिवस 9936 ईकेवाईसी की गई। बताया गया है कि 16 मार्च की अवधि में लाडली बहना योजना के लिए 1 लाख 44 हजार 154 महिलाओं के लिए ईकेवाईसी पूर्ण की जा चुकी थी। अभी 1 लाख 12 हजार 285 ईकेवाईसी और की जाना है। योजना का लाभ देने के लिए जिन महिलाओं के बैंक खाते नहीं हैं उनके बैंक खाते भी खुलवाए जा रहे हैं। गुरुवार को 3170 महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए।
योजना में शासन द्वारा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी, इसलिए महिलाओं के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है। जिन महिलाओं के बैंक खाते डीवीडी इनेबल नहीं है उनके लिए कार्य किया जा रहा है। 16 मार्च को 3343 महिलाओं के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल करवाया गया। अभी 1 लाख 79 हजार 342 महिलाओं के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल कराया जाना बाकी है जिसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है।



Subscribe to my channel