ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News : 23 मार्च को कुरुक्षेत्र मे प्रदेश भर के NHM कर्मचारी करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

ब्यूरो चीफ सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल 18 मार्च स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला ईकाई की एक आम मिटिंग जिलाध्यक्ष डा० पुष्पेन्द्र की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल नारनौल के कैम्पस में की गई। डा० पुष्पेन्द्र ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति हरियाणा के अधीन कार्यरत प्रदेश के सभी एन.एच.एम. कर्मचारियों को सेवा नियम 2018 को अधिसूचित करते हुए दिनांक 01.01.2018 से लागू किया गया था, जिसमें कर्मचारी की 5 वर्ष की संतोषजन सेवा उपरान्त उसे बेसिक पे सहित महंगाई भत्ता एवं 10 वर्ष की सेवा उपरान्त मकान किराया भत्ता सहित वेतन प्रदान करने का प्रावधान किया गया था। परन्तु 29 अक्तूबर 2024 को मिशन निदेशक एन.एच.एम. हरियाणा, पंचकुला द्वारा वित्त विभाग की आपत्ति का हवाला देते हुये पत्र जारी किया गया, उक्त पत्र में एन.एच.एम. कर्मचारियों के सेवा नियमों को 26 जून 2024 से सेवा नियमों को फीज कर दिया गया, जिसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से जो वेतन बढोतरी मिली थी वह माह नवम्बर के वेतन में से काट दी गई और जिले में लगभग 80 कर्मचारियों की सन्तोषजन सेवा 5 जनवरी को पूर्ण हो चुकी है. जो पिछले 05 वर्षों से मामूल वेतन में इस उम्मीद के साथ नौकरी रहे थे कि 5 वर्ष पूर्ण होने पर हमें सम्मानजनक वेतन मिलेगा, उन कर्मचारियों को भी 20 हजार से 40 हजार तक की मासिक आर्थिक हानी हो रही है। सरकार के इस रवैये के कारण इन कर्मचारियों को मजबूरन माननीय उच्च न्यायालय में केस दायर करने के लिये अनावश्यक लाखों रूपये खर्च करने पड़ रहे हैं। संघ के प्रदेश कार्यालय सचिव हरकेश ने बताया कि 22-23 फरवरी 2025 को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का तृतीय द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन यादव धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया था। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में हरियाणा प्रदेश में राज्य/जिला स्वास्थ्य समिति के तहत राज्य स्वास्थ्य मिशन हरियाणा में अनुबन्ध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने/नियमित करने बारे प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होने बताया राज्य स्वास्थ्य मिशन हरियाणा में एन.एच.एम. के अन्तर्गत हजारों कर्मचारी वर्ष 1998 से अपनी अनुबन्धित आधार पर सेवाएं दे रहे हैं, 1998 के बाद विभिन्न सरकारों द्वारा अनुबन्धित कर्मचारियों को पॉलिस बनाकर नियमित किया गया परन्तु एन.एच.एम. कर्मचारियों के साथ सभी सरकारों द्वारा सौतेला व्यावहार किया गया तथा उनके बारे में कोई भी नियमितिकरण पॉलिसी जारी नही की गई है। उन्होने बताया कि जनवरी 2018 में भाजपा सरकार द्वारा सेवा नियम जारी किये गये थे तथा भाजपा सरकार के शासन काल में ही सेवा नियमों को फीज करके एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुह का निवाला छिनने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण मजबूर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रान्तीय कार्य समिति द्वारा 23 मार्च 2025 को कुरुक्षेत्र में स्थित मुख्यमन्त्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है. उक्त घेराव में प्रदेश भर के हजारों एन.एच.एम. कर्मचारी महिला एवं पुरुष बढ़चढ़ कर भाग लेंगे तथा सरकार से उनके प्रति किये जा सौतेले व्यावहार बारे जवाब मांगने का कार्य करेगें। जिला मन्त्री विनोद राव ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की कोरोना काल में दी गई सेवाओं के मद्देनजर 7वें वेतनमान आयोग की सिफारिशो को प्रदान करने की सैधांतिक मंजूरी दी गई थी। जिस पर बार-बार वित्त विभाग हरियाणा किसी न किसी प्रकार से एडवाईजरी जारी करते हुए रोका जा रहा है। जोकि आज तक प्रदान नहीं किया गया है। परन्तु माह जून 2022 में वित्त विभाग हरियाणा द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को 7वें वेतनमान आयोग की सिफारिशों का लाभ प्रदान करने की फाईल वापिस करते हुए मनमाने ढंग से सेवा नियमों को खत्म करने की एडवाईजरी जारी कर दी गई थी। जिस पर संघ की 3 दिवसीय हड़ताल के उपरान्त माननीय तत्कालीन स्वास्थ्यमंत्री जी के द्वारा वित्त विभाग की फाईल पर आगामी कार्यवाही पर रोक लगा दी गई थी। आम सभा के समापन पश्चात कर्मचारियों द्वारा नागरिक अस्पताल नारनौल के कैम्पस व आस-पास के क्षेत्र में मुख्यमन्त्री आवास घेराव के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर चस्पाने का अभियान चलाया गया। इसके पश्चात एन. एच.एम. कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल उपायुक्त नारनौल के कार्यालय में पहुंचा तथा मुख्यमन्त्री आवास घेराव की सूचना तथा कुरुक्षेत्र अधिवेशन में पारित प्रस्ताव उपायुक्त के मार्फत मुख्यमन्त्री हरियाणा सरकार को भेजे गये। उपायुक्त नारनौल किसी अन्य कार्य से कार्यालय से बाहर गये हुये थे, इसलिये ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार को सौंपे गये। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव कर्मवीर जाखड़, अजीत यादव, महेश सैनी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष नितेश बन्सल, टीका थापा बहादुर, भावना, स्वेता शर्मा, हेमन्त यादव, उमेश कश्यप, गौरव कक्कड, ऋषी गोठवाल, प्रेम प्रकाश, हेमन्त गर्ग, जितेन्द्र यादव, अशोक जांगड, लोकश शर्मा, सुनिता, अनिता देवी, सोनु, गंगा बाई, सविता यादव, ज्ञानवती, कमलेश यादव, इत्यादि मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button