Uttar Pradesh News हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व होली का त्यौहार।
गिले सिकवे को मिटा कर एक दूसरे से रंग गुलाल लगाकर होली को मनाते है, होली में रंग-गुलाल और पिचकारी से सजा बाजार, हुड़दंगियों पर पुलिस कसेगी शिकंजा

✍️ रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी के सभी इलाको में होली का बाजार गुलजार दिखाई देने लगे हैं। शहर से लेकर गांव तक के गली-चौराहे पर जगह-जगह होलिका सजा दी गई हैं। होली पर हुड़दंगबाजी पर शिकंजा कसने के लिए वाराणसी पुलिस भी अलर्ट है। वाराणसी, होली में रंग-गुलाल से बाजार गुलजार दिखाई देने लगे हैं व बाजार सज कर तैयार है और पिचकारियों में दिलचस्पी आम देखने को मिल रही है। बाजार में रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजिया व मेवे से दुकानें सजी हैं। होली पर लंका मंडुआडीह बाजार,चांदपुर, शिवपुर मार्केट,ककरमत्ता। जंसा बाजार बड़ौरा बाजार कपसेठी कछवा चौहानी राजा तालाब में सजी दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी, गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 80 रुपये से 300 रुपये, टैंक के रूप में पिचकारी 150 से 500 रुपये तक, भूतों का मुखौटा रंग बिरंगे कलर के बार छोटा भीम सहित अलग-अलग मुखौटों को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।होलिका दहन से त्योहार की शुरुआत होगी। बच्चों और युवक व युवतियों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।
होली पर हुड़दंगबाजी पर शिकंजा कसने के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाया जाए भी अलर्ट है। यातायात नियमों की अनदेखी और बम पटाखे बजाने वाले युवाओं को सख्ती से निपटने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है।शहर और कस्बों में पुलिस कर्मचारी होली के त्योहार को खुशी के साथ मनाने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगो को जागरूक कर रहे है। पुलिस के अनुसार होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आदेश दिए गए हैं यातायात व हुड़दंग मचाने वालो पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
होलिका दहन की जमकर हो रही तैयारी
होलिका दहन के लिए तीन दिन बचा है। शहर से लेकर गांव तक के गली-चौराहे पर जगह-जगह होलिका सजा दी गई हैं। युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ होली की तैयारी की है। कहीं पर बैंड-बाजे का प्रबंध किया गया है तो कहीं पर अन्य व्यवस्था के साथ होलिका दहन करने की तैयारी चल रही है।हालांकि इस बार होलिका दहन के लिए लकड़ियों का ढेर कम देखने को मिल रहा है।


Subscribe to my channel