Rajasthan News 12वीं बोर्ड एग्जाम 9 से: 309 केंद्रों पर 52863 विद्यार्थी देंगे परीक्षा; एग्जाम के पेपर पहुंचे जिला मुख्यालय

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर 12 वीं बोर्ड की एग्जाम 9 मार्च और 10वीं बोर्ड की एग्जाम 16 मार्च से शुरू हो रही है। एग्जाम के पेपर जिला मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। एग्जाम के लिए सीकर जिले में 309 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जिला मुख्यालय पर 8 मार्च से कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। वहीं आरबीएसई राजस्थान अजमेर में कंट्रोल रूम 4 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक चौबीस घंटे चालू रहेगा। सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। एग्जाम सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 12वीं में 52863 परीक्षार्थी और 10वीं में 48003 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 309 परीक्षा केंद्रों में से 292 परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों में और 17 निजी स्कूलों में बनाए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा सीकर के डीईओ शीशराम कुल्हरी व एडीईओ हरदयालसिंह फगेड़िया ने बताया कि 5 मार्च को सुबह 9 बजे से 10वीं व 12वीं बोर्ड पेपर एसके स्कूल से वितरित किए जाएंगे और संबंधित थाना क्षेत्र में सुरक्षित रखे जाएंगे।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय। स्थित माध्यमिक शिक्षा सीकर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही पांच उड़नदस्ते लगाए जाएंगे। सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक और अतिरिक्त केंद्राधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। 60 पेपर कॉर्डिनेटर किए नियुक्त : पेपर कॉर्डिनेटर एग्जाम के दिन संबंधित थाना क्षेत्रों से वीडियोग्राफी के बीच पेपर वितरित करेंगे। पेपर वितरण करने से लेकर परीक्षा सेंटर पर पेपर खोलने, वितरण सहित संपूर्ण एग्जाम के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। हर परीक्षा सेंटर पर एक-एक वीडियोग्राफर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए 309 वीडियोग्राफर नियुक्त होंगे।
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
खाटू लक्खी मेला: श्याम शरण में भक्तों का सैलाब, एकादशी पर 10 लाख से ज्यादा ने लगाई थोक, आज चढ़ेगा सूरजगढ़ का निशान
लाखों भक्तों का हुजूम, हाथों में निशान, जुबां पर जय श्रीश्याम और रथ में सवार बाबा श्याम पर टिकी नजरें। कुछ ऐसा ही नजारा रहा शुक्रवार को एकादशी पर खाटूश्यामजी के वार्षिक लक्खी मेला में नगर भ्रमण यात्रा का । एकादशी पर बाबा श्याम ने रथ में सवार होकर नगर भ्रमण किया। जो श्रद्धालु दरबार में नहीं जा सके, उन्होंने रथ यात्रा में बाबा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। एकादशी पर 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 10 दिवसीय मेले में 40 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाई। रथयात्रा दोपहर 12 बजे मंदिर चौक से रवाना हुई। खास बात यह है कि मंदिर में विस्तार कार्य और रास्तों की चौड़ाई बढ़ने से इस बार रथ यात्रा ने दो की बजाय डेढ़ घंटे में सफर पूरा कर लिया। द्वादशी पर शनिवार को मंदिर के शिखर पर सूरजगढ़ का निशान चढ़ेगा। सूरजगढ़ का निशान सालभर शिखर पर लहराता है। द्वादशी की पूजा के साथ मेले का समापन होगा।


Subscribe to my channel