मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News परिवहन (आर. टी. ओ.) विभाग द्वारा सीधी दुर्घटना में घायलों को निजी बस के द्वारा भेजा गया उनके घर

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

सीधी दुर्घटना में घायल हुए मरीज जिनको रीवा संजयगाँधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिनमें से 17 मरीजों को उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण हॉस्पिटल से उनके घर के लिए रवाना किया गया जिनमें दो मरीज उनके परिजनों के समेत दिनांक 27/02/2023 को उनके गृह ग्राम के लिए निजी बोलेरो वाहन परिवहन विभाग के द्वारा भेजा गयाइसके आलावा दिनांक 28/02/2023 को 15 मरीज संजय गाँधी अस्पताल से उनके स्वास्थ्य मे सुधार होने के कारण उनके घर के लिए भेजे गए जिनको आर. टी. ओ. विभाग के द्वारा तिबारी ट्रेवल्स की बस से उनके गृह ग्राम सीधी जिले के लिए रवाना किया गया सीधी बस दुर्घटना में घायल सभी ब्यक्तियों को उनके घर भेजनें में डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी और डॉक्टर प्रियंका का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ इसके आलावा वाहनों को सीधी जिले में एक मरीज मड़वास एवं एक मरीज बहरी के लिए अलग अलग वाहनों से रवाना किया गया है सभी मरीजों नें रीवा जिला प्रशासन की उनके सहयोग के लिए काफी प्रसन्नता की और सभी मरीजों नें उनको धन्यवाद भी ज्ञापित किया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button