मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News आश्रय गृह में लगाया विधिक साक्षरता शिविर

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा वरिष्ठ नागरिक आश्रय गृह में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से वरिष्ठजनों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते ने वरिष्ठ नागरिकों को परिवार की आधारशिला और अनुभवों के रूप में सच्चा गुरू बताया। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ लेकर अपने जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकता है। वरिष्ठजनों को जीवन में उदारता व बड़प्पन जैसे गुणों की प्रधानता रखने और जीवन में निराश नहीं होने तथा आश्रय स्थल में रहकर स्वयं को एकाकी न समझने की सलाह भी दी। यहां निवासरत अन्य साथियों से रिश्ते निभाकर शेष जीवन को विशेष बनाने की समझाईश भी दी गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button