ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानसहायता

Rajasthan News भूकंप पीड़ितों को बचाने तुर्की पहुंच गई झुंझुनू की सुषमा

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार झुंझुनूं राजस्थान

झुंझुनूं ना बिजली ना पेयजल व्यवस्था अनेक अस्पताल भी आपदा में ढह चुके हैं। आवास के नाम पर अस्थाई टेंट और खाने के लिए ब्रेड के पैकेट। ऐसे हालात में राजस्थान के झुंझुनू जिले के सोलाना गांव की सुषमा खुद की परवाह किए बिना तुर्की में लोगों की जान बचा रही है एनडीआरएफ की यह हेड कांस्टेबल 6 फरवरी को विशेष विमान से भारत सरकार के ऑपरेशन दोस्त में तुर्की पहुंची हैं। सुषमा ने बताया कि जिस समय तुर्की जाने का आदेश आया उस समय सुषमा व जितेंद्र के दोनों जुड़वा बच्चे उनके पास ही थे 2 वर्ष 2 माह के दोनों जुड़वा बच्चों को पहले दादा-दादी के पास छोड़ा अब यूपी के बागपत में सेना से रिटायर अपने नाना अशोक व नानीके पास रह रहे हैं नेटवर्क नहीं होने से अपने बच्चों से वीडियो कॉल से भी बात नहीं कर पा रही है। पहुंची हैं। एएनएम का कोर्स कर चुकी सुषमा वहां घायलों का उपचार कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button