IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विस्फोटक सामग्री पर अब तक क्यों नहीं हुई कार्यवाही, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार

शहर की पोश कालोनी कृष्ण प्रिया बिहार बारूद के ढेर पर, प्रशासन ने मारा छापा

ब्यूरो चीफराजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

अधिकारियों से सेटिंग कर मामले को निपटने में लगे प्रभात गुप्ता और प्रेम गुप्ता

मोहल्ले वाले बोले खानापूर्ति कर चला गया प्रशासन, अभी भी गोदाम में रखा है भारी मात्रा में विस्फोटक सामान

छतरपुर शहर की पोश कालोनी कृष्ण प्रिया बिहार बारूद के ढेर पर, पटाखा विक्रेता प्रभात गुप्ता पिता प्रेम गुप्ता भारी मात्रा में गोदाम में रखे हुए था विस्फोटक सामान, प्रशासन ने मारा छापा, विस्फोटक सामग्री की जप्त, सूत्रों की माने तो जिन अधिकारियों के द्वारा प्रभात गुप्ता के गोदाम पर छापा मार कार्यवाही की गई उनसे लेनदेन कर मामले को निपटने में लगा पटाखा विक्रेता प्रभात गुप्ता और प्रेम गुप्ता, सूत्रों ने बताया कि प्रशासन द्वारा केवल खानापूर्ति के लिए कुछ माल जप्त किया गया जबकि अभी भी प्रभात गुप्ता के गोदाम में और उसके ऊपर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई है, अब मोहल्ले वाले भी विरोध में उतार आये है उनका कहना है की अगर कोई हादसा होता है तो उनके परिवार को नुकसान होगा, लोगो ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केवल कुछ ही माल जप्त किया गया है जबकि अभी भी बहुत सारा विस्फोटक माल गोदाम में रखा हुआ है, वही गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि मामले को निपटने के लिए प्रभात गुप्ता और प्रेम गुप्ता अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, अब देखना यह है कि अधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही की जाती है या एक बार फिर सेटिंग से मामले को निपटा दिया जाता है.. अगर प्रशासनिक अधिकारी फिर से गोदाम पर कार्यवाई के लिए पहुचे तो भारी मात्रा में विस्फोटक माल जप्त होगा,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button