उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीजेपी की बाइक रैली, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  सरदार वल्लभ भाई पटेल के 148वीं जयंती पर वाराणसी में बीजेपी ने एकता बाइक रैली निकाली। यह रैली मलदहिया से सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा को माल्यार्पण कर शुरू हुई। रैली में बीजेपी नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मलदहिया चौराहे पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। जिसके पश्चात बाइक पर सवार हजारों कार्यकर्ता व बीजेपी नेताओ ने रैली की शुरुआत की। यह रैली मलदहिया से शुरू होते हुए सिगरा, कैंट, मड़ौली होते हुए रोहनिया स्थित बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय पर समाप्त हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ता अपने हाथों में बीजेपी का झंडा और सरदार पटेल की तस्वीर लिए काफी उत्साहित दिखे। रैली में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाते रहे। इस मौके पर बीजेपी नेताओ का कहना था कि सरदार पटेल ने देश को एकता का संदेश दिया है, उसी संदेश के अंतर्गत हम देश को एकता में बांध रहे हैं इसलिए यह बाइक रैली निकाली गई है । बता दें कि सरदार पटेल के जयंती में बीजेपी पूरे देश में एकता रैली निकाल रही है। इसी क्रम में वाराणसी में बाइक एकता रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button