उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News नौतनवां तहसील सभागार कक्ष में बी.एल.वो. के साथ हुई बैठक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश
बता दें कि नौतनवां तहसील सभागार कक्ष में बी.एल.वो. के साथ सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित सिंह व नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसर और सुपरवाइजर को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई जिसमें एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों का मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के विषय पर संक्षिप्त रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, बूथ लेवल ऑफिसर पूनम जायसवाल, आशा सिंह, अनीता राय, किरण भारती, मंजू देवी सहित तमाम बीएलओ उपस्थित रहीं।

Subscribe to my channel