उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी द्वारा थाना चरखारी, खरेला, में स्थापित स्थाई आतिशबाजी दुकानों को चेक किया गया

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

अग्नि से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दशहरा दीपावली में आतिशबाजी का अत्यधिक उपयोग होने के कारण आतिशबाजी की दुकानों में पटाखे आदि आतिशबाजी सामग्री का उत्पादन एवं भंडारण भी अधिक मात्रा में किया जाता है जिसमें अग्नि से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है क्योंकि आतिशबाजी की दुकानों में लापरवाही बरतने एवं सुरक्षा मानकों का ख्याल ना रखने पर कभी भी दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना रहती है जिसको दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा चरखारी क्षेत्र में स्थापित विभिन्न आतिशबाजी दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर दुकान संचालकों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए बताया गया कि जहां पर भी आतिशबाजी की सामग्री रखी हो वहां पर विद्युत उपकरण न लगायें तथा आतिशबाजी दुकानों एवं स्टोर के पास बालू तथा पानी व अग्नि शमन सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में रखें, ताकि कभी कोई अनहोनी होने पर सुरक्षा साधनों की सहायता से उसे तुरंत रोका जा सके, ग्राम गुढ़ा, चरखारी के अतिरिक्त खरेला में स्थापित स्थाई आतिशबाजी दुकानों का भी निरिक्षण किया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button