ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल मध्य प्रदेश

शहडोल 14 फरवरी 2023- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में दूर-दराज से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के ग्राम पंचायत अमरहा के निवासी मुन्नी बाई महरा, तुलसी महरा, विक्रम सिंह तोमर, सरिता सिंह, जयश्री सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से कर्ज लेकर अपनी स्वयं की उद्यम स्थापित कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की कुछ अराजक तत्वों के द्वारा हमसे बेवजह रुपए की मांग कर रहे हैं और पैसा ना देने पर वह बार-बार तहसीलदार से शिकायत करते हैं और हमें दुकान से बेदखल करने की धमकी भी दे रही हैं। ग्रामीणों का कहना था कि हमें दुकान से निकालने की धमकी देकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तहसीलदार सोहागपुर द्वारा हमें अपने भी दुकानें एवं पुलिस द्वारा बलपूर्वक हटाए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिससे हमारे परिवार निदेशक एवं भूखे मरने की स्थिति पैदा हो रही है उन्होंने कलेक्टर से दुकाने सुरक्षित कराने एवं तहसीलदार के अतिक्रमण आदेश पर स्टे स्वीकृत करने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम सोहागपुर की ओर आवेदन भेजते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर को ग्राम पंचायत जमुनी के ग्राम वासियों ने आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत जमुनी में सरपंच एवं सचिव द्वारा बिना निर्माण कार्य कराए ही 15 वां वित्त से एडवांस राशि निकालकर राशि का गवन किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पूर्व में ही निर्देश दिए गए थे कि एडवांस में राशि ना निकाली जाए यदि राशि निकाली जाएगी तो मौके पर सामग्री हो जिस का मूल्यांकन संबंधित इंजीनियर द्वारा किया जाना चाहिए किंतु सरपंच एवं सचिव द्वारा ना ही सामग्री मौके पर गिराई गई और ना ही आज दिनांक तक कार्य प्रारंभ किया गया है जो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनी में बाउंड्री वॉल बनवाने के नाम पर राशि निकाली गई है। उन्होंने वित्तीय अनियमितता पर कार्यवाही करने हेतु मांग की। जिस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी की ओर पत्र भेजते हुए प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार जनसुनवाई में लगभग 25 आवेदकों ने अपनी समस्याएं सुनाई तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राम स्नेही पांडेय, जिला पूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, उप संचालक कृषि श्री अमर सिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूलचंद्र परमाची, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button