उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अंग्रेजों की तरह हरियाणा में लाठी चार्ज एवं किसान उत्पीड़न से किसानों में आक्रोश 11.12.2023 को एटा में किसान महापंचायत होगी

रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 25.10.2023 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित प्रदेश की सभी तहसीलों में संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत संपन्न हुई युक्त पंचायत में सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के धान के किसानों पर हरियाणा पुलिस एवं एटा मंडी सहित उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अनेक स्थानों पर अंग्रेजों की हुकूमत की तरह लाठीचार्ज किया जा रहा है जिसे किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा अगर किसान आलू की फसल का उत्पादन करने के लिए धान के खेत के डूठ को भी जलाता है तो भी प्रदूषण का हवाला देकर किसानों पर शासन प्रशासन द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर जुर्माना लगाते हुए अत्याचार किया जा रहा है तथा सत्तासंरक्षित माफिया एवं राजनेताओं के उत्पीड़न की वजह से कानपुर, मैनपुरी आदि में किसानों को आत्महत्या करने के लिए बाध्य करना तथा किसानों के साथ तहसील, थाने, विद्युत, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई आदि विभागों द्वारा भ्रष्टाचार के रूप में लूट मची हुई है उक्त परिस्थितियों की वजह से किसान मजदूर नौजवानों में काफी आक्रोश व्याप्त है उक्त मासिक पंचायत में सामूहिक रूप से तय किया गया है कि किसान, मजदूर, नौजवानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु 11.12.2023 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा उक्त महापंचायत से पहले शासन प्रशासन, किसानों की लंबित समस्याओं सहित वर्तमान समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए अन्यथा की स्थिति में सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त पंचायत के अंत में महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह आदि के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एटा के माध्यम से भिजवाया अंत मे ज्ञापन नायव तहसीलदार एटा को सोपा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण मुरारी प्रधान, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान अड़ंगा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल उपाध्यक्ष जदुवीर सिंह नेताजी, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव – दिनेश पाल सिंह – भगवान सिंह वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष सचिन कुमार, धनीराम राजपूत, सुखबीर सिंह, सोनू डीलर, डॉ बलबीर सिंह, सूरजपाल वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा प्रधान, राजू भैया, ड्रा0 पंकज यादव, ताराचंद जाटव, रामनरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, शकुंतला देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button