ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पलेरा नगर में पेयजल सप्लाई व्यवस्था ठप्प, वार्ड क्रमांक 5, 9, 10 में 5 दिन से नहीं पहुंचा पानी

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते वार्ड वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर की बार्डो में एक बार फिर पेयजल सप्लाई की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। कुछ वार्डों में रहने वाले लोगों को पिछले 5 दिन से पानी नहीं मिला है। मजबूरन नगर के वार्डों में लोग पीने के पानी के लिए कतारों में खड़े दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि सप्लाई का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। लगातार शिकायतों के बाद भी पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्डों में पानी की टंकियां नहीं भरने से कई क्षेत्रों में कम दबाव से पानी पहुंच रहा है, तो वहीं कई वार्डों में लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। लगातार पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय वार्ड वासियों ने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही के चलते नगर के आधा दर्जन वार्डों में आज भी भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। नगर के नागरिक पानी पैसों से खरीद रहे हैं। नगर के वार्ड क्रमांक 5, 9 ,10 , के कई हिस्सों में नागरिक आज भी भीषण पेयजल संकट से त्रस्त होकर दिन-रात पानी की व्यवस्था में दिखाई दे रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button