ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रात्रि में जोनल गश्त में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

देवी पंडालों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  आदर्श आचार संहिता के चलते किसी भी धार्मिक आयोजन पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है, किंतु सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन व आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है। उक्त बात रात्रि के समय देवी पंडाल में पहुंचे थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने कही। उन्होंने कहा कि सभी दुर्गा पंडाल निर्धारित स्थान पर सजाया जाए व नियम अनुसार आरती गरबा आदि कर धार्मिक आयोजन उत्साह पूर्वक मनाए। ध्यान रहे कि आचार संहिता के साथ सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन किया जाए रात 10 बजे बाद कोई भी डीजे आदि नहीं बजाएं। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का पालन सभी समितियां करें। इस दौरान उन्होंने वॉलंटर एवं समिति सदस्यों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button