ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ध्यान पूर्वक सूक्ष्मता से प्रशिक्षण लें ताकि आने वाले निर्वाचन को हम निर्विघ्न रूपये संपन्न

ब्यूरो चीफ दीवान सिंह दमोह मध्य प्रदेश

20 अक्टूबर तक पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों प्रशिक्षण

दमोह एवं हटा में मतदान दलों का प्रशिक्षण

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज से 20 अक्टूबर तक पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल आज पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय मॉडल कॉलेज पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, सहायक नोडल अधिकारी मुकेश द्विवेदी मौजूद थे। प्रशिक्षण में बताया गया जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को चार दिन तक प्रशिक्षित किया जावेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों से रूबरू होकर प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा सभी से ध्यान पूर्वक सूक्ष्मता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए ताकि आने वाले निर्वाचन को हम निर्विघ्न रूप से संपन्न करा सकें। इसी प्रकार हटा के शासकीय महाविद्यालय हटा एवं डाइट में पीठासीन अधिकारी के साथ-साथ मतदान अधिकारी 1,2,3 को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button