ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता

Madhya Pradesh News अपर कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय एवं वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर। जिले में महिला वार्ड के स्थल निरीक्षण के लिए अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया ने आज जिला चिकित्सालय परिषर के अंदर खाली पड़े स्थान का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में बनने वाले महिला वार्ड के लिए स्थान सुनिश्चित करने के लिए मुआयना किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन जीएल अहिरवार और स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजजूद था। इसके बाद अपर कलेक्टर के द्वारा अस्पताल के अंदर बने वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया गया।

उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों से चर्चा की और उनके हाल चाल पूंछे। वृद्धों ने बताया कि हमे समय पर नाश्ता, खाना मिलता है। कई वृद्धों ने अपनी बीमारियों के संबंध में अपर कलेक्टर से चर्चा की तो उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि डाक्टरों की एक टीम बनाकर सभी वृद्धजनों का चैकअप कराए और इन्हें जिला अस्पताल से सभी दवाई नि:शुल्क उपलबध कराएं। इस अवसर पर सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने अपर कलेक्टर को आश्वासन दिया कि एक दो दिन में चैकअप कैंप लगाकर इन लोगों को मेडिकल टेस्ट कराकर दवाईयां उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस अवसर पर शहर के कुछ जागरुक पत्रकार भी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button