IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मुस्लिम समाज की बहनों ने पेड़ों को बांधी राखी, संरक्षण का लिया संकल्प

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  रक्षाबंधन पर्व पर मुस्लिम समाज की बहनों ने अनोखी पहल की है। बेनियाबाग में पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही समाज को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि पेड़ों से हमें प्राणवायु मिलती है। ऐसे में उन्हें भाई मानकर राखी बांधी और उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
सोनी खान ने कहा कि रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर यह संदेश देने की कोशिश किया कि पर्यावरण को हमसभी को बचाना है। जैसे भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। उसी प्रकार बहनें पेड़ों को भाई मानकर इनकी सुरक्षा करेंगी। इन्हें काटने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। पेड़ों की छांव में हमें सुकून मिलता है। पेड़ों से आक्सीजन मिलती है। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी की वजह से न जाने कितनी मौतें हुईं।
शेख आसिफ ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या है। रक्षाबंधन पर बहनों को प्रेरित किया कि मेरे साथ ही पेड़ों को भी राखी बांधें और इनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लें। इस छोटी सी पहल से पूरे देश को संदेश देना चाहते है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button