Madhya Pradesh News आज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सीबी कुशवाहा जी के नेतृत्व में केजरीवाल जी की गारंटी का खरगापुर विधानसभा के कई ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को जानकारी दी गई
*एक मौका केजरीवाल के नारे के साथ आज खरगापुर विधानसभा में चुनावी शंखनाद किया

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
पलेरा : आज आम आदमी पार्टी के द्वारा जो सतना में आठ गारंटी दी गई थी ।उनको आज खरगापुर विधानसभा की ग्राम पंचायत आलमपुरा ग्राम पंचायत लारोन ,ग्राम पंचायत बेला ,एवं ग्राम पंचायत नयागांव में जनसंपर्क किया गया एवं डोर टू डोर कैंपेन चलाया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के द्वारा चलाई जा रही 10 गारंटीयों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई ।और ग्रामीणों ने कहा कि अबकी बार आप की सरकार बनाने की बात कही है। जिसमें फ्री शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार आदि की 10 गारंटी की जानकारी दी गई। जिसमें सर्वप्रथम सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री एवं नवंबर 2022 तक के पुराने बकाया बिल को माफ किया जाएगा। साथी ही युवाओं को रोजगार की गारंटी। महिलाओं को₹1000 सम्मान राशि के रूप में दिए जाएंगे। एवं फ्री इलाज एवं हर मोहल्ले में एक मोहल्ला क्लीनिक होगा। फ्री शिक्षा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दिल्ली पंजाब की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा इस प्रकार की 12 तरह की यात्रा कराई जाएगी। कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की गारंटी। मध्य प्रदेश के सैनिक या पुलिस में शहीद होने पर एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि उसके परिवार वालों को मिलेगी। आदि गारंटी की ग्रामीणों को जानकारी दी गई इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुज कुशवाहा (सीबी) पलेरा,जिला मीडिया प्रभारी मुहम्मद ख्वाजा,सर्कल अध्यक्ष अनूप कुमार बाल्मिक, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel