उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News नहीं रुक रहे डग्गामार, अनुबंधित बस संचालक करेंगे हड़ताल

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी डग्गामार बसों के संचालन से खफा अनुबंधित बसों के मालिकों ने 28 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी है। अगर ऐसा हुआ तो रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों पर इसका खासा असर पड़ेगा। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स यूनियन लखीमपुर के अध्यक्ष प्रदीप पटेल व अन्य पदाधिकारियों ने एआरएम मुकेश मेहरोत्रा से मुलाकात कर दिए ज्ञापन में कहा कि लखीमपुर से लखनऊ रूट पर करीब 200 अनधिकृत बसें फर्राटा भर रही हैं। कार्रवाई न होने के चलते 28 अगस्त की रात 12 बजे से अनुबंधित बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। शिकायत की कि 22 अगस्त को एक अनधिकृत बस ने सिधौली चौराहे पर अनुबंधित बस को टक्कर मार दी। अनुबंधित बस का शीशा व लाइट टूट गई। अनधिकृत बस के चालक- परिचालक ने अनुबंधित बस के चालक से गाली-गलौज भी की। बहनों के मुफ्त सफर पर पड़ेगा असर अनुबंधित बसों के पहिए थमे तो इसका असर रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों के मुफ्त सफर पर पड़ेगा। परिवहन निगम रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त सफर की सौगात देता है। बीते वर्ष रक्षाबंधन के दिन करीब 22 हजार बहनों ने फ्री में यात्रा की थी। लखीमपुर डिपो की सभी बसें हैं अनुबंधित लखीमपुर डिपो में सभी बसें अनुबंधित हैं। हड़ताल होने पर डिपो की सभी 100 बसों के पहिए थम जाएंगे। कमाई ठप हो जाएगी। लखीमपुर से लखनऊ, गोला गोकर्णनाथ, धौरहरा, ऐरा व अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स यूनियन ने 28 अगस्त की रात से हड़ताल की बात कही है। वार्ता की जा रही है। अनधिकृत रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button