IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News मनोनीत पार्षद के नेतृत्व में एक लिखित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता चूरू व अतिरिक्त जिला कलेक्टर चुरू(ADM) को सौपा।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

 क़स्बा रतननगर के वार्ड नं 4,7,9 के जल उपभोगताओं ने सामूहिक रूप से पिछले 2 माह से अधिक समय से बाधित व अवरुद्ध चल रही जल सप्लाई व्यवस्था को जनहित में सुचारू करवाने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीणा ,मनोनीत पार्षद के नेतृत्व में एक लिखित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता चूरू व अतिरिक्त जिला कलेक्टर चुरू(ADM) को सौपा। पीड़ित उपभोगताओं ने ज्ञापन में वर्णित किया है ,की वार्ड नं 7 मेघसर रोड़ पर अवस्थित ट्यूबेल पिछले 2 माह से अधिक समय से वर्षा के तेज बहाव से जमीदोष होजाने के कारण जल सप्लाई व्यवस्था वार्ड नं,4,7,9 में पूर्ण रूप से बाधित हो गई है जिसके कारण उपभोगता भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।जनहित में दूसरा ट्यूबवेल खुदवाया जाकर शीघ्र अति शीघ्र, जल सप्लाई व्यवस्था बहाल करवाने की माँग की गई है,विलंभ होने की स्थिती में जन आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई है! ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में किरोड़ीमल मीणा के साथ गिरधारी लाल मीणा, श्री कृष्ण मीणा, गुलझारी लाल मीणा, सरदार मल मीणा, मनोज कुमार सैनी ,नोरोतम मीणा, राजेन्द्र मीणा, रमेश सैनी ,दुर्गादत्त कटारिया, मुबारक अली काजी,सुल्तान मीणा, रोहित मीणा, विनोद सिंह ,आदि अनेक जल उपभोगता सामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button