IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News  डॉ. के. एल. जैन के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का  आयोजन किया गया 

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंडइंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान चैंबर भवन परिसरमें दिनांक 16 अगस्त 2023 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मेंराजस्थान चैंबर के सदस्यों उनके परिजनों और कर्मचारियों के द्वारा एवं अन्य रक्त दाताओंने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. के. एल. जैन ने सभी सेआह्वान किया कि रक्तदान करके किसी को नव जीवन प्रदान करने का प्रण ले। उन्होंने कहा कियही एक ऐसी वस्तु है जो प्रयोगशाला में आधुनिक विज्ञान तैयार नहीं कर पाया हैंअतः मानव को मानव पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन महात्मा गाँधी अस्पताल, जयपुरके ब्लड़ बैंक, के सहयोग से किया गया। वर्तमान में रक्त की कमी को देखते हुए चैंबरने इस शिविर के आयोजन का निर्णय लिया। डॉ. के. एल. जैन. ने कहा कि रक्तदान परोपकारका सर्वोंतम साधन है उन्होंने कहा कि सेवा करने वाले हाथ पूजा करने वाले हाथोंसे सदैव ऊँचे होते है। इस अवसर पर श्री आर पी. बटवाड़ा, डॉ. अरूण अग्रवाल, श्रीआनन्द महरवाल, श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता, श्री बी. बी. शर्मा, श्री एन. के. जैन, श्री बसंतजैन, श्री राजेश कर्नल, श्री ज्ञान प्रकाश, श्री जाकिर खान गुडज तथा चैंबर के अन्य सदस्य,चैंबर से संबद्व सस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, साथ ही महात्मा गाँधी अस्पतालके ब्लड़ बैंक के डायरेक्टर डॉ. आर. एम. जायसवाल भी उपस्थित रहे और उपस्थित गणमान्य सदस्यों को रक्त से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान चैंबर आगामी अवसरों पर अपनीभागीदारी निभाता रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button