उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट। G_20 को लेकर पुलिस कर्मी बनाएंगे बिट बुक दर्ज होगा हर छोटे बड़े विवाद का ब्योरा

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी आगामी G-20 मीटिंग व सावन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। इसको लेकर पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने मातहतों संग मीटिंग की। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालु अत्यधिक संख्या में जल चढाने तथा पूजा अर्चना करने हेतु आते है जिसके सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़ को नियंत्रित करने हेतु सभी प्रभारी निरीक्षक समुचित पुलिस प्रबन्धन सुनिश्चित करें । पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को माननीय न्यायालयों में अधिकारिक सजा कराए जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत सभी लोग मुकदमों को चिह्नित कर अपने-अपने पैरवीकारों के साथ वार्ता कर पैरवी कराएं । ताकि अधिक से अधिक मुकदमों में सजा हो सके । सभी प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष अपने-अपने थाने पर अधिनस्थ सभी कर्मियों की गणना लेकर सभी को अनुशासित रहने व वर्दी का टर्न आउट अच्छा रखने के सम्बन्ध में बताएंगे । सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानाक्षेत्र में लगी ड्यूटी को रात्रि में चेक करेंगे व उनको ड्यूटी के बारे में ब्रीफ करेंगे । समस्त सहायक पुलिस आयुक्त तथा प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने बीट में पकड़ बनाने के लिए अधिनस्थ कर्मियों से बीट बुक तैयार कराएंगे तथा सभी की बीट बुक चेक करेंगे व आवश्यक दिशा निर्देश देंगे । सभी कर्मियों को अपने अपने बीटक्षेत्र के विवाद को चिह्नित कर बीट लिखवाने के लिए निर्देशित करेगे । उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति टीम को निर्देशित करें कि जगह-जगह पर चौपाल लगाकर महिलाओं को एकत्र कर महिलाओं को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पॉन्डेन्ट सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर (मुख्यमंत्री हेल्प लाइन-1076, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड लाइन-1098, महिला हेल्प लाइन-181, पुलिस आपातकालीन-112, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108, साइबर क्राइम-1930) के सम्बन्ध में अवगत कराएं । महिला सम्बन्धी छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लेते हुए उसमें आवश्यक विधिक कार्रवाई करें । सफेद पोश अपराधियों/ आर्थिक अपराधियों/धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जाए। सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व निगरानी हेतु निर्देशित किया गया । इनकी निगरानी दिन व रात में अलग अलग की जाए । हिस्ट्रीशीट में अपराधियों की रंगीन फोटो चस्पा की जाए । सक्रिय अपराधियों व माफियाओं की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि टॉप-10 अपराधियों की का सत्यापन कर लें । उनके मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जाए । एनसीआर की घटनाओं की जाँच प्रत्येक दशा में 24 घंटे के अंदर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया । पुरस्कार घोषित, वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया । कहा कि साइबर क्राइम के अपराधो/घटनाओं के रोक-थाम के लिए अभियान चलाकर जागरूक किया जाए । छोटी-छोटी घटनाओं पर विशेष ध्यान देने एवं मौके पर प्रभारी निरीक्षक व सहायक पुलिस आयुक्त को घटना-स्थल पर समय से पहुंचें । समस्त सहायक पुलिस आयुक्त काशी-जोन को अपने-अपने जोन में लम्बित विवेचनाओं का अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण अभियान चलाकर निस्तारण किया जाए । IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय व गुणवत्ता ढंग से किया जाए । चेन स्नैचिंग व छिनैती वाले हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित कर सम्बन्धित को नियमित चेकिंग करें । महिला संबंधित अपराधों की विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । क्राइम मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त काशी चन्द्रकान्त मीना, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज श्रुति श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली अमित कुमार पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहें

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button