IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को पुलिस चौकी आईएमटी की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

फरीदाबाद  डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गाल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश ,एसीपी तिगांव के मार्ग दर्शन में व एसएचओ सदर महेंद्र पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी आईएमटी इंचार्ज विरेन्द्र सिंह की टीम ने चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में विक्की और अकिंत का नाम शामिल है। दोनो आरोपी बल्लबगढ़ के गांव दयालपुर का रहने वाले है। पुलिस टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आईएमटी मोहना रोड से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपियो ने मोटरसाइकिल को रोयल सोसाइटी से सेक्टर-70 से बेचने के लिए चोरी किया था।आरोपियो के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ में वाहन चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी बेरोजगार है कोई काम नही करते है। आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button