IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News किशोरपुरा में ओलंपिक खेलों की धूम खेलों से मिलते है सरकारी नौकरी के अवसर.सुरेश मीणा किशोरपुरा

9127 रुपए में कैसे हो आयोजन संपन्न सरकार से की राशि बढ़ाने की मांग

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

किशोरपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में पांच दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा शिक्षाविद भीवाराम मेघवाल संत हरिदास महाराज बाबूलाल मेघवाल द्वारा फीता काटकर शॉट खेलते हुए किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि राजस्थान सरकार का उद्देश्य ओलंपिक खेल कूद के माध्यम से बच्चों में अंतर्निहत योग्यता विकसित करना है। उनका कहना था कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसी के साथ प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में जाने के अवसर भी मिलते हैं। प्रतियोगिता में ग्रामीण छात्रों व विद्यालय के छात्रों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। मंगलवार को विद्यालय में रस्साकशी खेल का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। ओलंपिक खेलों का समापन 10 अगस्त को पारितोषिक वितरण कर किया जाएगा। इससे पूर्व 5 अगस्त को ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच मोहनलाल सैनी वार्ड पंच माया देवी देवेंद्र सिंह द्वारा कबड्डी के मैच से किया गया। इस अवसर पर सुरेश मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मीडिया के माध्यम से मांग कर कहा कि ओलंपिक खेलों की सफलता और आवश्यक सामग्री के लिए 9127 रुपए का बजट आवंटित किया गया है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रहा है। उनका कहना था कि वर्तमान में महंगाई के इस दौर में इतने बजट से टेंट और माइक सेट भी उपलब्ध नहीं हो सकता। खेल मैदान की साफ सफाई और अन्य खेलकूद की सामग्री के पैसे कहां से आएंगे। उन्होंने इस अनुदान को 50 हजार रुपए करने की मांग की। ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में व्याख्याता प्रवीण कुमार लेखरा शिक्षाविद् सुनील कुमार राजवीर आकाश काला रमेश चौधरी वरिष्ठ अध्यापक फूलचंद सैनी अमित कुमार विनोद कुमार पूर्व प्रधानाचार्य भींवाराम मेघवाल बाबूलाल मेघवाल, सोमदेव गूगल, अभिजीत सिंह,मनोज कुमार मिलिन कुमावत सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button