IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News 27 अगस्त को मेघवंशी जागृति महासम्मेलन जयपुर में आयोजन होगा : अजय चौहान ।

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

जालोर : राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा (इंडिया), राजस्थान (मेघवंश) बलाई महासभा,राजस्थान मेघवाल समाज, के संयुक्त नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2023 को होने जा रहे “मेघवंशी जागृति महासम्मेलन” विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. गोपाल डेनवाल ने सभी जिलाध्यक्ष तथा तहसील अध्यक्षों सहित अभियान कमेटी,आयोजन कमेटी को निर्देश दिए गए की सभी अपने अपने जिलों मे मीटिंग कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।।मीटिंग में मेघवंश बलाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष देवनंदा,मोहन लाल बारूपाल ,पोखर मल भामनिया,एस. एम गांधी, बुद्धिस्ट गोठवाल प्रमोद छापोला, बंशीधर रंगेरा,सहित समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। यह जानकारी अजय चौहान प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा (इण्डिया) के अधिकारी कर्मचारी महासंघ राजस्थान ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button