ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News ऑनलाइन कार्य के लिय एएनएम एलएचवी को संसाधन लैपटॉप टैबलेट एवम डाटा दे राजस्थान सरकार

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

गंगधार उपखण्ड के डग में एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान के जिलाध्यक्ष मीना पारेता के सानिध्य में ब्लॉक अध्यक्ष का जानकी देवी एवम सुमन कुमारी टीम के द्वारा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डग डाक्टर विकास कुमार जैन को समस्याओं का ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया कि एएनएम एलएचवी को विभिन्न प्रकार के कार्य एप एवम लिंक के द्वारा ऑनलाइन करने हेतु राजस्थान सरकार की तरफ से टेबलेट या लैपटॉप दिए जाएं एवं डाटा के लिए रिचार्ज का भुगतान किया जाए क्योंकि हम इनके बिना फील्ड के सभी ऑनलाइन कार्य करने में असक्षम है विभाग के उच्चाधिकारियों से एवम् माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से संगठन की तरफ से निवेदन है कि बिना सुविधा दिए विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन कार्य का दबाव बनाकर महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि समस्त ऑफलाइन ऑनलाइन कार्य एक ही समय में होना उनके गले की फांस बन रहा है कार्य समय पर नहीं होने से नोटिस आए दिन दिए जा रहे है जिनसे महिला स्वास्थय कार्यकर्ता एवम महिला स्वास्थय मार्गदर्शिका के मानसिक दबाव बढ़ रहा है इसलिए पहले संसाधन एवम डाटा रिचार्ज उपलब्ध कराएं उसके बाद ऑनलाइन कार्य करवाए जाए एवं राजस्थान की समस्त एएनएम एलएचवी ऑनलाइन कार्य का विरोध कर रही है एवम राजस्थान के सभी जिलों में एएनएम एलएचवी बीएचएस की सीएचसी पीएचसी पर ऑनलाइन पोस्ट मैपिंग नही होने से ब्लॉक की एएनएम एलएचवी को रिक्त सीएचसी पीएचसी पर लगाने से ब्लॉक के समस्त कार्यक्षेत्र प्रभावित हो रहे है ऑनलाइन पोस्ट मैपिंग के लिय जिला एवम् राज्य पर प्रस्ताव भिजवाए जाए ताकि सीएचसी पीएचसी पर बीएचएस एलएचवी एएनएम की पोस्ट स्वीकृत की जा सके राजस्थान सरकार के उच्चाधिकारियों द्वारा आज तक एएनएम एलएचवी की पद्दोनति सूचिया जारी नही की गई है इसकी वजह से एएनएम को पाते वेतन पर एलएचवी का कार्यभार देकर कार्य दबाव बनाकर करवाया जा रहा है एवम न्यू सृजित बीएचएस पोस्ट ऑनलाइन मैपिंग नही होने से एएनएम पदनाम से ही वेतन दिया जा रहा है इसिलीय शीघ्र अति शीघ्र पदोन्नति की सूचियां जारी की जाए ताकि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपनी पद्दोनति को सम्मानजनक प्राप्त कर सके एएनएम से एलएचवी एवम् एलएचवी से बीएचएस बीएचएस से डीएचएस सेवाकाल के सही समय पर पद्दोनती को ले सके राजस्थान सरकार के उच्चाधिकारियों को संघठन की तरफ से निवेदन किया है की शीघ्र ही 1486 उपस्वास्थय केंद्र की ऑनलाइन मैपिंग एवम एएनएम की 3600 ग्रेड पे एलएचवी की 4200 ग्रेड पे , बीएचएस  की 5400 ग्रेड पे की मांग,  पदनाम की मांग एएनएम से पब्लिक हेल्थ नर्स ऑफिसर एलएचवी से सीनियर सर्किल हेल्थ नर्स ऑफिसर की मांगों को पूरा किया जाए वरना संघठन शीघ्र ही अपनी मांगों के लिय धरातल पर धरना प्रर्दशन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदार राजस्थान सरकार के उच्चाधिकारी होंगे जिले पर चल रहे सयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति के अनिश्चितकालीन धरने का संघठन संपूर्ण एएनएम एलएचवी की जायज मांगों एवम् शीघ्र भर्ती को पूर्ण करने की मांगों का समर्थन करता है राजस्थान सरकार समस्त नर्सेज की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आव्हान करते है ज्ञापन में एफी दी, सुमन ,सरोज ,सुशीला , मंजू सुमन ललिता मीना हेमा आदि कार्यकारिनी सदस्य सामिल रहे !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button