ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राशन डीलर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठे धरने पर ,

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

गंगधार उपखंड के राशन डीलर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 अगस्त से ही हड़ताल पर चल रहे है जिससे वितरण कार्य बाधित हो रहा है , जिसको लेकर राशन डीलर उपखंड अधिकारी को गत दिनों ज्ञापन भी दे चुके है ,जिस पर अभी तक प्रशासन की और से कोई कार्यवाही नही की गई है , अपनी मांगे पूरी नही होने पर राशन डीलर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में समस्त राशन डीलर , आज सोमवार 7 अगस्त से अनिश्चित काल के लिए उपखंड कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर ,,प्रदर्शन कर रहे है ,और नारेबाजी कर रहे है ,जब तक प्रशासन हमारी 9 सूत्रीय मांगे पूरी नही कर देता ,हमारी हड़ताल ,धरना ,प्रदर्शन जारी रहेगा ,।नो सूत्रीय मांगों में हमारा न्यूनतम मानदेय 30 हजार इनकम गारंटी योजना की घोषणा करे, सात माह का पिछला बकाया कमीशन का भुगतान करे, पोस मशीन की कीमत 21 हजार की जगह एक लाख रुपये सरकार वसूल कर चुकी है ,वो वापस करे व कटौती बंद करे ,फ़ूड पैकेट वितरण कमीशन 30 रुपये प्रति बेग हो ,एक बार ही फिंगर प्रिंट पर सारा राशन प्राप्त हो ,बार बार फिंगर प्रिंट लेने की बाध्यता समाप्त हो ,60 वर्ष में स्वेच्छा से लाइसेंस ट्रांसफर की सुविधा हो ,एक प्रतिशत छीजत का लाभ मिले ,हम्माली हमारे द्वारा दी जा रही है इसे रोका जाय ,,उपरोक्त मांगों को सरकार समझे ,व इसका समाधान करे । अन्यथा सरकार की महत्वपूर्ण योजना का हम पूर्ण बहिष्कार करेंगे !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button