IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राशन डीलरो का सांतवे दिन भी धरना जारी

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान

बाड़मेर जिले के राशन डीलर अपनी मांगों को लेकर 1 अगस्त से हड़ताल पर है।जिसको लेकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने राशन डीलरों का धरना लगातार सांतवे दिन भी जारी रहा,राशन डीलर समन्वय समिति के जिला संयोजक मितेश यति ने बताया कि हड़ताल अनवरत जारी है और जिंले कि समस्त पॉश मशीन बंद है और आज भी दस राशन डीलर क्रमिक अनशन पर बैठे एवं सरकार की योजनाओं का विरोध किया।धरना स्थल पर सोमवार को सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कलाकारों की मौजूदगी में पाबूजी की पड़ का आयोजन किया गया और मंगलवार को राशन डीलर काली पट्टी बांधकर जिला कलेक्ट्रेट में सम्बंधित अधिकारियों को फूल भेंट कर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया जाएगा।

इस दौरान सह संयोजक श्रवण चंदेल, पाबूराम विश्नोई,हिम्मतसिंह पारलू,खेतसिंह घोनिया,पुखराज बेनीवाल,रेखाराम सारण, महेंद्रसिंह मौसेरी,चोखाराम बाटाडू,महेन्द्र सिंह आडेल,लुणसिंह,देवाराम चौधरी, मांगीलाल जैन,गोमाराम रामसर कुआ,अमराराम चौधरी,जुगतसिंह कोटड़ा एवम अन्य कई राशन डीलर उपस्थित रह !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button