IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News जालौर में शराब कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई,‌ बदमाशो ने कारोबारी की कार का रास्ता रोककर फायरिंग कर दी,

रिपोर्टर चेतन सिंह जाला जालोर राजस्थान

इस दौरान उसके साथी ने बैक में गाड़ी दौड़कर करोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई, घटना सोमवार शाम करीब 5बजे सांचौर में नैशनल हाईवे 68 पर हुई, नागोलडी निवासी शराब कारोबार लक्ष्मण देवासी अपने भांजे रमेश के सात काली स्कॉर्पियो में गुजरात रोड से जा रहा था कार रमेश चला रहा था लक्ष्मण बंगल वाली सीट पर बैठा था इसी दौरान पीछे से आई गाड़ी ने ओवरटेक करते उसका रास्ता रोक और आगे की तरफ बैठे हमलावर ने फायरिंग करनी शुरू कर दी इतने में कार के पीछे की तरफ बैठा एक युवक नीचे उतरा और फायरिंग करनी शुरू कर दी, घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें सफेद कार से उतरे तीन बदमाश फायरिंग करते हुए जाते है गोली लगने से गाड़ी का साइड ग्लास टूट कर नीचे गिर गया, फायरिंग में गोलियां कार के आगे का शीशा तोड़कर लक्ष्मण देवासी के सिर में जा लगी, घटना के बाद रमेश गाड़ी को कुछ मिनट के लिए बैक लेकर आया और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में सांचौर जालौर में नाकाबंदी करवाई गई है घटना की जानकारी के बाद अस्पताल के बाद सैकड़ों लोग जमा हो गए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button