IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राशन डीलर संघ बैठा अनिश्चित धरना प्रदर्शन व हड़ताल पर,  9 सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व में दे चुके ज्ञापन

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड के राशन डीलर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 अगस्त से ही हड़ताल पर चल रहे है, जिससे राशन वितरण कार्य बाधित हो रहा है। जिसको लेकर राशन डीलर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम गत दिनों ज्ञापन भी दे चुके है। जिस पर प्रशासन की और से कोई सुनवाई नही होने को लेकर सोमवार 7 अगस्त से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकाल के लिए धरना देने बैठे। गंगधार तहसील राशन डीलर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया की 9 सूत्रीय मांगो को लेकर सोमवार 7 अगस्त से समस्त राशन डीलर अनिश्चित काल के लिए उपखंड कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे है,जब तक प्रशासन हमारी 9 सूत्रीय मांगे पूरी नही मान लेता तब तक राशन वितरण कार्य बहिष्कार,धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, राशन डीलर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। यह है 9 सूत्रीय मांग: नो सूत्रीय मांगों में न्यूनतम मानदेय 30 हजार इनकम गारंटी योजना की घोषणा, सात माह का पिछला बकाया कमीशन का भुगतान, पोस मशीन की कीमत 21 हजार की जगह 1 लाख रुपये सरकार वसूल कर चुकी है वो वापस करे व कटौती बंद करे, फ़ूड पैकेट वितरण कमीशन 30 रुपये प्रति बेग किया जाए, एक बार ही फिंगर प्रिंट पर सारा राशन प्राप्त हो बार बार फिंगर प्रिंट लेने की बाध्यता समाप्त हो, 60 वर्ष में स्वेच्छा से लाइसेंस ट्रांसफर की सुविधा हो,एक प्रतिशत छीजत का लाभ मिले , हम्माली भाड़ा हमारे द्वारा दी जा रही है इसे रोक कर सरकार वहन करे। उपरोक्त मांगों को लेकर राशन डीलर डीलर का अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button