IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर नर्सेज की ज्वलंत मांगों को लेकर गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन।

रिपोर्टर हिमेश महावर कोटा राजस्थान

आज  4 अगस्त 2023 शुक्रवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्हाड़ी कोटा में नर्सेज की 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य गेट पर प्रातः 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन कर राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण किया गया। इसमें संस्था के सभी नर्सिंग ऑफिसर और ए एन एम ने भाग लिया। संघर्ष समिति कोटा के संयोजक गुल मोहम्मद अंसारी सहसंयोजक अशोक मंडावत और सलाहकार रविन्द्रजीत सिंह भाटिया ने संयुक्त बयान जारी कर बताया की राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर 18 जुलाई से प्रदेश के संपूर्ण जिलों में ध्यानाकर्षण धरने का आयोजन किया जा रहा है तथा अब प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में 2 घंटे की गेट मीटिंग और प्रदर्शन कर राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण किया जा रहा है। इसके माध्यम से राज्य सरकार से 11 सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए निवेदन किया जाता रहा है।यदि समय रहते राज्य सरकार द्वारा मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आने वाली 23 अगस्त को प्रदेश की राजधानी जयपुर में नर्सेज द्वारा महा रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे राजस्थान से लगभग 50 से 60 हजार नर्सेज सामूहिक अवकाश लेकर महारैली में भाग लेंगे जिससे पूरे राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी। इस अवसर पर सोजी तंगचन , मनोज महावर,फिरोज खान विकास बागड़ी बलवंत चावंडिया मोइनुद्दीन सद्दाम हुसैन सीमा मीणा देवेंद्र मंडावत , महेश मेहरा दानिश आशा पांचाल चंद्रेश्वरी, मीना वर्मा प्रिया शर्मा समस्त कर्मचारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button