ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्यता महाभियान के प्रदेश के सहसंयोजक छुट्टन यादव के नेतृत्व में रविवार को चौमूँ के निजी गार्डन में पार्टी के सदस्यता महाअभियान का आगाज हुआ।

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू कार्यक्रम में नगर, गाँव, ढाणी से आए कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को लेकर अपने अपने सुझाव दिए। सदस्यता अभियान के सहसंयोजक छुट्टन यादव ने कहा युवा हर क्रांति का नायक रहा और युवाओं ने व्यवस्था परिवर्तन की ठान ली है। हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राजस्थान में रालोपा का गठन व्यवस्था परिवर्तन के लिए हुआ है। सदस्यता अभियान को लेकर जो आगाज जयपुर से हुआ है। उसके बाद लगातार प्रदेश में पार्टी कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को सफल बनाने में लगी हुई है। इस सदस्यता अभियान के माध्यम से राजस्थान के गांव- गांव और ढाणी- ढाणी तक पार्टी की विचारधारा को इस अभियान के माध्यम से ले जायेगा। संभाग प्रभारी रणदीप चौधरी ने कहा कि किसानों और युवाओं को न्याय दिलवाने के लिए आरएलपी हमेशा संघर्ष करती है। हनुमान बेनीवाल का किसान आंदोलन में आरएलपी का एनडीए से अलग होना कृषि बिलों की वापसी के लिए बूस्टर डोज बताया। पीएम मोदी राजस्थान की परिक्रमा लगा रहे है मगर राजस्थान के लिए आज तक बड़ी सौगात नही दिलवा पाए। रालोपा पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और महिला अपराध जैसे मामलों पुरजोर तरीके से सदन व सडक दोनो माध्यम से आवाज उठाई है। कार्यक्रम को जिला संयोजक शंकर नारोलिया, मुकेश घोसल्या, गोविन्दगढ सरपंच महेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, पंसस सोहन सबलानिया, पंसस प्रतिनिधि धीरज यादव, पंसस प्रतिनिधि रामबाबू धानका, यशवेन्द्र शेखावत, पार्षद पृथ्वीराज योगी, लालचन्द झाझडा, बलवीर लाम्बा, विष्णु शर्मा, टीपू खान सहित कई सदस्यों ने संबोधन दिए। विधानसभा प्रभारी रामबाबू गोरा ने बताया कि रालोपा चौमूँ विधानसभा से एक लाख सदस्यों को पार्टी से जोडने का लक्ष्य लिया है, उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। कार्यकर्ता गांव ढाणी जाकर पार्टी की विचारधारा से जनता को अवगत करवाएं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button