ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मुंबई बम ब्लास्ट की धमकी पुलिस कंट्रोल रूम में आया विले पार्ले से धमकी भरा फोन, बोला- मुंबई लोकल ट्रेन में होंगे सीरियल ब्लास्ट

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

मुंबई महाराष्ट्र से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी मुंबई में पुलिस को धमकी भरा फोन आया है। इसमें कहा गया कि, मुंबई की लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट होंगे। गौरतलब है की पहले भी ऐसे कॉल पुलिस को किया गए हैं। मामले पर मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि, पुलिस कंट्रोल रूम में एक आदमी ने धमकी भरा फोन किया और कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट होंगे। वहीं फोन करने वाले ने यह दावा किया कि, वो विले पार्ले से बोल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। खबर है कि, पुलिस कंट्रोल रूम को एक आदमी से धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया था कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार बम ब्लास्ट धमाके होंगे। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा है और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। बीते महीने भी मिली थी धमकी गौरतलब है इससे पहले बीते महीने भी मुंबई पुलिस को इसी तरह की धमकी मिली थी। दरअसल बीते 23 जुलाई को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया था कि, RDX भरा एक टैंकर दो पाकिस्तानी नागरिकों के साथ मुंबई से गोवा की ओर बढ़ रहा है। यह कॉल रात एक बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को की गई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच भी शुरू कर दी थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button