IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News प्रदेश की 11252 ग्राम पंचायत एवं 538 शहरी निकायों में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल का शुभारंभ जन नेता माननीय अशोक गहलोत द्वारा बज़ट घोषणा के अनुसार किया जाना बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम है

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

राजस्थान जैसे प्रदेश में विभिन्न भोगोलिक परिस्तिथिया विपरीत होते हुए भी पंचायत स्तर तक ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया जाना खेल जगत को प्रोत्साहन करने के साथ ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को ओलंपिक खेलों से जोड़ना भारत के इतिहास में अभिनव पहल है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है ! माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने 2023 के बज़ट घोषणा में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए 130 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के साथ राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल का वास्तविक रूप में शुभारंभ करवा दिया जाना साहसिक कार्य हैं ! युवा खेल प्रतिभाओ को विभिन्न सरकारी व सामाजिक संगठनों के माध्यमों से प्रोत्साहित किया जाने से अबतक 58 लाख 51 हज़ार खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है जिनमे 24 लाख 46 हज़ार महिला खिलाड़ियों का पंजीकरण होना राज्य सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है । इसी क्रम में क़स्बा रतननगर में भी रतननगर नगरपालिका के संयोजन में खेलों का शुभारंभ प्रातः10 बजे किया गया जिसका उद्घाटन नगरपालिका रतननगर की चैयरमैन सुश्री निकिता गुर्जर द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में नगर के सभी संवर्गो सहित कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षदगण व भाजपा के भी कई पार्षद शामिल हुए । खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाये जाने के प्रोत्साहन स्वरूप कांग्रेस पार्टी के पार्षद साबिर अली नेता प्रतिपक्ष व नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना मनोनीत पार्षद द्वारा उद्बोधन दिया गया तथा अपने उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ओलंपिक खेल 2023 के लिए की गई बज़ट घोषणा को मूर्त रूप में प्रणीत करने के लिए राजस्थान सरकार की भूरी-भूरी प्रशंसा की व प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की ! इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी रतननगर की अध्यक्ष शांति देवी मीना पूर्व पार्षद, पार्षद जगनाराम मेघवाल , पार्षद पूर्णमल रैगर , मनोनीत पार्षद आज़म चौहान, वरिष्ट कांग्रेसी नेता छगनलाल चौधरी , पार्षद प्रतिनिधि रमज़ान व्योपारी व शरीफ़ गौरी आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button