IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राष्ट्रीय मीणा महासभा जिला चूरू की कोर कमेटी की बैठक आदिवासी मीना छात्रावास चूरू में राष्ट्रीय मीणा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिलाध्यक्ष किरोड़ीमल मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय चूरू की व्याख्याता प्रसन्ना मीणा व विशिष्ट अतिथि राजगढ़ के प्रतिनिधि समाजसेवी चुन्नीलाल मीना थे ।कार्यक्रम की शुरुआत मीना समाज के देवत्व प्राप्त संत घाटीमदेव महाराज की पूजा अर्चना से की गई।तत्पश्चात गत बैठक की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई।बैठक में समाज हित के अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रसन्ना मीणा ने मणिपुर राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ एक समूह विशेष द्वारा मानवता को शर्मशार करने वाली दरिंदगी व हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने ,पिछले तीन महीनों से हो रही सुनियोजित हिंसा को रुकवाने में पूर्णतः असफल राज्य सरकार को बर्खास्त किये जाने के लिए ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति महोदया को भिजवाने का प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया तथा ज्ञापन जिला कलेक्टर चूरू के माध्यम से भिजवाने के लिए महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिलाध्यक्ष किरोड़ीमल मीना को अधिकृत किया गया।विशिष्ट अतिथि चुन्नीलाल मीणा द्वारा भारत सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता(यूसीसी) को लागू करने का विरोध करते हुए भारत मे आबाद लगभग 12 % आदिवासी समुदाय को बाहर रखने का ज्ञापन भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को भिजवाने का प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया।ज्ञापन जिला कलेक्टर को भिजवाने के लिए किरोड़ीमल मीना को अधिकृत किया गया। 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाये जाने के लिए जिला इकाई व सभी तहसील इकाइयों को मनाने के निर्देशित किया गया।छात्रावास विकास हेतु बैठक में उपस्थित सुनीता मीना द्वारा आदिवासी छात्रावास विकास हेतु एक हजार रुपये का नकद सहयोग किया। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मोहरसिंह मीणा ,मुख्य महासचिव शेरुराम मीना, महासचिव रामजीलाल मीना, रतनगढ़ इकाई के प्रतिनिधि गुल्लाराम मीना, छापर सुजानगढ़ इकाई के प्रतिनिधि रामकुमार मीना ने बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के संगठन को जिले में मजबूत करने की बात कही। बैठक में डॉ. बी. एल मीना, उपसचिव बृजलाल मीना,जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य हजारीलाल मीना,रतनगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीना,गिरधारीलाल मीना,गिन्निदेवी मीना, सुनीता मीना, रमेशकुमार मीणा व प्रियांशु मीना सहित महासभा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button