IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News हरिपुर 5 किलोमीटर महत्वपूर्ण डामरीकरण सड़क का पाली सांसद पीपी चौधरी व सोजत विधायिका शोभा चौहान के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन किया गया

रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ पाली राजस्थान

इस सड़क के बनने से झूठा, पिपलिया कला, रामपुरा, मोहरा कला, बांसिया निम्बेडा कला, देवली कला आदि के ग्राम वासियों को पंचायत समिति, तहसील कार्यालय, रेलवे स्टेशन आने जाने में सुविधा मिलेगी । इस सड़क का निर्माण डी एम एफ टी योजना के अंतर्गत किया जाएगा । पिछले काफी वर्षों से इस सड़क के लिए ग्राम वासियों द्वारा मांग की जा रही थी जिसकी स्वीकृति अब पी पी चौधरी व शोभा चौहान की अनुशंसा पर जारी हुई है रायपुर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी सांसद महोदय को अवगत कराया गया मेन समस्या बस स्टाफ को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया इस मौके भाजपा किसान मोर्चा पाली के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़ रायपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंसी लाल भाटी पूर्व उपजिलाप्रमुख गणपतराज बोहरा अटपडा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र किसान गुलाब सांखला कृष्ण पाल सिंह सरवन सिंह जी कुशालपुरा कमलेश बोहरा जितेंद्र सिंह राठौड़ प्रमोद बागड़ी सुरेश मेवाड़ा दिनेश चौधरी देवेंद्र जांगिड़ लाबुराम सीरवी कुनाराम हामड बाबूलाल कुमावत ढंगलाराम कुमावत पुखराज सीरवी खींवराज मेघवाल राजू वैष्णव मधुसूदन राजेश सेवकानी कुंदनपुरी घेवरचंद प्रजापत केवल राम मेघवाल प्रवीण सरगरा आदि जन मौजूद थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button