ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News “मनोनित पार्षद के नेतृत्व मे नगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से लिखित ज्ञापन,

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

आज 04/08/23 को नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना “मनोनित पार्षद के नेतृत्व मे नगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से लिखित ज्ञापन, थाना अधिकारी रतननगर के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में वर्णित कर मांग की गई है कि मणिपुर राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ एक समूह विशेष द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाले दरिंदगी व हत्या की जांच एसआईटी व उच्चाधिकार प्राप्त इंपावर्ड कमेटी से करवाई जावे साथ ही पिछले तीन महीने सुनियोजित हिंसा रुकवाने में पूर्णतय असफल वहा की राज्य सरकार को बर्खास्त किया जावे। वहां की आदिवासी दो महिलाओं के साथ की गई दरंदगी व हत्या, भारतीय लोकतंत्र पर बहुत बड़ा कलंक है! भारत की महिलाएं शर्मसार ही नहीं, अपने आपको असुरक्षित भी महसूस कर रही हैं । ज्ञापन में ये भी आरोप लगाया गया है कि वहा की राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा अबतक प्रभावी करवाई नही करने के पीछे, वहा के आदिवासियों को बेदखल करने की बहुत बड़ी साजिस प्रतीत हो रही है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छगनलाल चौधरी, झाबर मल मीना, येगेंद्र जोशी, सत्यनारायण सांखला, राजेंद्र अग्रवाल, मोहम्मद सदीक मणियार, बनवारी लाल जांगिड़, मोहन लाल पड़िहार, जगदीश प्रसाद नायक व महेश कुमार जाट आदि कई लोग सामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button