IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News संरक्षण परियोजना के तहत दिशा आर. सी. डी. समाज सेवी संस्था द्वारा धौरीमन्ना ब्लॉक में बिपरजॉय तूफ़ान से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

दिशा – आर. सी. डी. समाज सेवी संस्था तथा मनोस उनीदास स्पेन के संयुक्त तत्वावधान में बाड़मेर ज़िले के धोरीमन्ना ब्लॉक के 22 ग्राम पंचायतों के 400 बीपर जॉय तूफान प्रभावित परिवारों का चिन्हीकरण किया गया । लक्षित परिवारों को कार्यक्रम अंतर्गत
1) अस्थायी शेल्टर किट (18+12 फीट का एक तारपुलीन शीट, 12+10 फीट की एक कार्पेट शीट, 6+4 फीट के 2 गद्दे, 2 मच्छरदानी, 10 मीटर रस्सी)
2) व्यक्तिगत स्वच्छता किट (बाल्टी, मग, नहाने के 8 साबुन, कपड़ें धोने की 6 साबुन, 2-सैनेटरी पैड, 6-टूथ ब्रश, 1-टूथ पेस्ट, 0.5kg-डिटर्जेंट सर्फ, 1-कंगा)
3) सशर्त सीड मनी कैश ट्रांसफर (जिसमें आजीविका समर्थन, आवास पुनः निर्माण/ मरम्मत) के सहयोग दिये जाएँगे । कार्यक्रम का आयोजन धोरीमन्ना पंचायत समिति के सभा भवन में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था कार्यक्रम अधिकारी अभय सिंह द्वारा संस्था का परिचय देते हुए बिपरजॉय राहत कार्य की रूपरेखा को समझाया तथा संस्था के प्रयासों को विस्तृत रूप से सभी के सामने रखा जिसमें प्रभावित परिवारों की सूची, भौतिक सत्यापन, प्राथमिक आवश्यकता का सूचीकरण व वंचित परिवारों को सूची में जोड़ने का कार्य किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में लखाराम उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना, ऊर्जाराम डूगेर तहसीलदार धोरीमन्ना, श्री नरेंद्र साहू विकास अधिकारी धोरीमन्ना, मंगल सिंह उपसरपंच गाँव खरड़ एवं फा. विशाल रेमंड निदेशक दिशा – आर. सी. डी. समाज सेवी संस्था मौजूद रहें। लाखाराम उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना के द्वारा सभी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि बिपरजॉय तूफ़ान में धोरीमन्ना ब्लॉक में अत्यंत आपातकालीन स्थितियों बनी जिसके कारण सरकार और प्रशासन द्वारा भी तुरंत राहत पहुँचाने का कार्य किया गया जिसने दिशा आर. सी. डी. समाज सेवी संस्था द्वारा प्रशासन तथा विभाग द्वारा चयनित अत्यंत ज़रूरतमंदों को जो सहायता दी जा रही है वह वास्तव में मानवीय सेवा का एक अच्छा उदाहरण है ।

उपखंड अधिकारी द्वारा संस्था निदेशक व टीम को धन्यवाद देते हुए संस्था परिवार को इस सुभकार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी । कार्यक्रम में धोरीमन्ना, खरड़ तथा नेड़ीनाड़ी ग्राम पंचायत से 70 लाभार्थियों को उपरोक्त राहत सामग्री का वितरण किया गया । इसके साथ ही ग्राम पंचायत सुदाबेरी के राजस्व गाँव सुदाबेरी तथा कातरला खिलेरियाँ के 38 परिवारों को पंचायत भवन में राहत सामग्री का वितरण किया गया । कार्यक्र में अभय सिंह द्वारा बताया गया कि आज से वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर 14 अगस्त 2023 तक पूर्ण कर बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना ब्लॉक के 22 ग्राम पंचायतों के 400 परिवारों को राहत पहुँचाने का कार्य नियोजित है । कार्यक्रम में पधारें सभी अथितियों का संस्था निदेशक फादर विशाल रेमंड के द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया । कार्यक्रम में संस्था प्रतिनिधि के रूप में ज़िला समन्वयक बलवीर सिंह, शांति जी, गणेशाराम, बाबूलाल गढ़वीर , दिनेश नामा, बाबूलाल नामा तथा आकाश रावत उपस्थित रहें । यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button