ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नवागत सी आई ने सड़को से हटाए अतिक्रमन चौमहला झालावाड़

 नवागत सी आई ने सड़को से हटाए अतिक्रमण

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

गंगधार पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी के स्थानांतरण के बाद नवागत सी आई हवा सिंह ने ग्रहण किया पदभार ,
लिया जायजा नगर की अव्यवस्थित यातायात ,अतिक्रमण का नगर भ्रमण के बाद तुरंत ली व्यापारियों व व्यापार संघो के प्रतिनिधियों व सरपंच प्रतिनिधि की बैठक । बैठक में सभी से सड़कों पर अतिक्रमण ,मुख्य रोड पर फल फ्रूट के अव्यवस्थित ठेलों ,व दो पहिया वाहनों को बेतरतीब खड़े रहने से जाम हुई यातायात व्यवस्था के बारे में सुझाव दिए व शिकायतों को सुना । व्यापारियों को जिनकी दुकानें सड़क से बाहर आ रही है ,जिससे ट्राफिक बाधित होता है उनको अपनी सीमा में रखे अतिक्रमण न करे । बाजारों में खड़े अव्यवस्थित वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी ।सब्जी व फल फ्रूट के ठेलों को सब्जीमंडी में व्यवस्थित लगवाया जाएगा नही मानने पर होगी कार्यवाही किसी भी हालत में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित नही होने दी जाएगी ,जिसके लिए सख्ती की आवश्कता होने पर की जाएगी । नगर की उपरोक्त समस्याओं को नागरिक पहले भी शांति समिति की बैठक में भी कई बार उठा चुके थे ,पर आश्वासन के अलावा कुछ नही हो सका था । बैठक के तुरंत बाद सी आई ने जाप्ते के साथ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुवे सड़को को अतिक्रमण मुक्त करवाया । जो नागरिको नागरिको में चर्चा का विषय बना रहा ,व पुलिस कार्यवाही की सराहना कर रहे है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button