ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नवागत गंगधार सीआई ने ली पंचायत प्रतिनिधि व व्यापार संघों के अध्यक्षों की बैठक,

बैठक बाद ही सीआई ने पुलिस टीम के साथ बाजार से अतिक्रमण हटवाकर दी हिदायत

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले के नवागत गंगधार थानाधिकारी पद पर आए सीआई हवा सिंह ने ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि व व्यापार संघों के अध्यक्षों पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नवागत सीआई हवा सिंह ने चौमहला कस्बे के बाजार में बिगड़ी अव्यवस्था, बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, अव्यवस्थित खड़े फल फ्रूट के ठेले,सड़क पर अतिक्रमण आदि शिकायतों समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर सुझाव जाने व आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की क्षेत्र में कोई भी गलत गतिविधियां बर्दाश्त नही होगी। नवागत सीआई ने बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर कहा की व्यवस्था सुधारने में स्वय लोग अतिक्रमी अपनी जिम्मेदारी नही समझेंगे तो पुलिस द्वारा समझाया जाएगा, कस्बे की रौनक बाजार व व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था होती है।
बैठक के तुरंत बाद सीआई ने कस्बे के बाजार में पुलिस टीम के साथ पहुंचकर रेलवे फाटक से झंडा चौक,कोलवी रोड, आड़ा बाजार,नीचे मंडी, पंचायत रोड में घूमकर सदका पर खड़े अव्यवस्थित ठेले वाहनों दुकानों के सामने से सड़क पर किया अतिक्रमण हटवाते हुए समझाइश की आगे से अव्यवस्था न हो, अव्यवस्था न होगी तो आपका व्यापार अच्छा होगा।
वही चौमहला कस्बे के बाजार में पुलिस की समझाइश के बाद झंडा चौक से कोलवी रोड,आड़ा बाजार, नीचे मंडी, पंचायत रोड बाजार की सड़के खुली नजर आने लगी जो की चर्चा का विषय बन गया। अब देखना यह है की कितने समय के लिए यह व्यवस्था बनती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button